भारतीय किसान संघ ने अपने स्थापना दिवस पर प्राकृतिक खेती व संगठन विस्तार पर दिया बल

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ जिला इकाई बांका के बैनर तले रविवार को रजौन प्रखंड के बनगांव में स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. भारतीय किसान संघ जिला इकाई बांका के बैनर तले रविवार को रजौन प्रखंड के बनगांव में स्थापना दिवस मनाया गया. जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और किसानों के उत्थान पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, दक्षिण बिहार के प्रांत महामंत्री अमरेश कुमार सिंह ने संघ के स्थापना काल से लेकर अब तक के सफर पर प्रकाश डाला और किसानों को प्राकृतिक खेती, पारंपरिक कृषि पद्धतियों व देशी गाय के पालन से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने पदाधिकारियों को समूह बनाकर ग्राम सभाएं करने और संगठन के विस्तार के गुर सिखाए. बैठक के दौरान जिलामंत्री दयानंद सिंह ने सदस्यों से संघ को समय देने का आग्रह किया, वहीं जिला मंत्री विद्याधर सिंह ने जोर देकर कहा कि यह संगठन स्थापना काल से ही पूरी तरह किसानों के हित में समर्पित रहा है. बाराहाट प्रखंड मंत्री मिल्टन सिंह ने किसानों के मन से कई भ्रांतियां है, जिसे दूर करने की जरूरत है. प्रखंड मंत्री डॉ राजीव कुमार ने संघ के क्रियाकलापों की जानकारी दी. मौके पर इस धोरैया प्रखंड मंत्री चंद्रहास दास, जिला कोषाध्यक्ष ज्योतिष सिंह, प्रदेश सदस्य विनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव, नरोत्तम मिश्रा, रविकांत सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामविलास यादव, नवल किशोर मंडल और पुष्पा चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन