बीडीओ ने लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आवास योजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बीडीओ ने आवास सहायकों के साथ की समीक्षा बैठक

धोरैया. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आइटी भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आवास योजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में मुख्य रूप से आवास सहायक, पर्यवेक्षक और लेखपाल शामिल हुए. बैठक के दौरान बीडीओ ने आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने सभी आवास सहायकों को निर्देशित किया कि आवास सत्यापन के दौरान जो भी विसंगतियां या तकनीकी खामियां पायी गयी हैं, उनकी यथाशीघ्र जांच कर निष्पादन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभुकों का कार्य अभी तक अपूर्ण है, आवास सहायक व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलें, उन्हें कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करें और यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान निकालते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराएं. शत-प्रतिशत कंप्लीशन मार्क कार्य के प्रतिशत और रैंकिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से बीडीओ ने कड़े निर्देश दिये कि जिन आवासों की तृतीय किश्त जारी की जा चुकी है, उन्हें अविलंब पूर्ण कराकर पोर्टल पर कंप्लीशन मार्क किया जाय. अधूरे पड़े आवासों को समय सीमा के भीतर पूरा कर रिपोर्ट सौंपी जाय.

वहीं बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में आवास योजना की स्थिति को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है. सभी सहायकों को लक्ष्य दिया गया है कि वे लाभुकों से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराएं ताकि जिले में प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर हो सके. बैठक में उपस्थित कर्मियों ने कार्यों को ससमय पूरा करने का आश्वासन दिया. इस दौरान संबंधित पंचायत के आवास सहायक व अन्य प्रखंड कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन