दीवार और पुआल काटने वाली मशीन के नीचे दबकर 18 माह की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष.

बांका के महाराजगंज लेहता गांव में सरकारी जमीन खाली कराने के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक 18 महीने की मासूम की दीवार गिरने से पुआल काटने वाली मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बांका सदर थाना क्षेत्र के महाराजगंज लेहता गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 माह की मासूम आरोही कुमारी की मौत हो गई. सरकारी जमीन पर बने मकान को तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से बच्ची पुआल काटने वाली मशीन के नीचे दब गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

सरकारी जमीन खाली करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रंजय कुमार यादव ने कुछ समय पहले सरकारी जमीन पर मकान बनाया था. ग्रामीणों की शिकायत के बाद जनता दरबार के निर्देश पर अंचल कार्यालय ने जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था. नोटिस मिलने के बाद बुधवार को रंजय कुमार अपने मकान को तोड़ रहे थे.

दीवार गिरते ही मासूम आ गई चपेट में

मकान तोड़ने के दौरान अचानक दीवार पुआल काटने वाली मशीन पर गिर गई. उसी समय वहां खेल रही रंजय कुमार यादव की 18 माह की पुत्री आरोही कुमारी दीवार और मशीन के नीचे दब गई. परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजय कुमार यादव के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला 2026 : कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, NH-133E पर शुरू हुई तैयारियां



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन