बांका में सुबह 5 बजे खुल गया मंदिरों का पट, मंदार में प्रभु को कराया गया पंचामृत स्नान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 05 Jun 2026 8:57 AM

विज्ञापन

Banka News : अगर आप आज भगवान के विशेष दर्शन और आध्यात्मिक शांति की तलाश में हैं, तो शहर और मंदार के मंदिरों में आपके लिए भक्ति का अनूठा अवसर है. आज सुबह भगवान का पंचामृत स्नान कराया गया. शाम में भव्य आरती में सम्मिलित होकर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें .

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, जगतपुर ठाकुरबाड़ी समेत विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना सुबह पांच बजे से शुरू हुई. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों के पट सुबह 5 बजे ही खोल दिया गया. वहीं, मंदार मधुसुदन मंदिर और अष्टकमल मंदिर में भी दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

भोर से शुरू हुआ आस्था का सिलसिला

शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर और जगतपुर ठाकुरबाड़ी में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. मंदिरों के पट सुबह 5 बजे खुलते ही भक्त दर्शन कर सकेंगे और पूजा-अर्चना में भाग ले सकेंगे.

मधुसुदन मंदिर में होगा विशेष पूजन

मंदार स्थित मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया. यहां दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है.

पंचामृत स्नान से भगवान का किया गया अभिषेक

मंदार के अष्टकमल मंदिर में सुबह 7:30 बजे भगवान का पंचामृत से विशेष स्नान कराया गया. मंदिर के पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक अनुष्ठान संपन्न किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहे.

दोपहर में लगेगा विशेष भोग

धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दोपहर 12 बजे भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा. श्रद्धालु भोग दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहेगा.

शाम को होगी भव्य आरती और शृंगार पूजा

संध्या 6 बजे भगवान की श्रृंगार पूजा के बाद भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. दीपों की रोशनी, घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार के बीच आरती का दिव्य दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर देगा.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष दिन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान के दर्शन, पूजा और आरती में शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. ऐसे में आज का दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन