ओपीडी और ब्लड सेंटर बंद,जानिए इमरजेंसी में कौन-कौन डॉक्टर रहे तैनात

Updated:
विज्ञापन
ओपीडी और ब्लड सेंटर बंद,जानिए इमरजेंसी में कौन-कौन डॉक्टर रहे तैनात

Banka Sadar OPD : अगर रविवार को बांका सदर अस्पताल जाने की योजना है, तो पहले यह खबर पढ़ लें. अस्पताल में ओपीडी और ब्लड सेंटर बंद रहे, लेकिन इमरजेंसी और अन्य जरूरी सेवाएं 24 घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध रहीं.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka Sadar OPD : बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी और ब्लड सेंटर की सेवाएं बंद रहीं. हालांकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित रखा. विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई, जबकि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर अलग-अलग पालियों में ड्यूटी पर मौजूद रहे.

इमरजेंसी सेवा पूरे दिन रही चालू

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी विभाग में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. उस्मान गनी ने मरीजों का उपचार किया. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. संजीव कुमार ने जिम्मेदारी संभाली. वहीं रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत इमरजेंसी सेवा में तैनात रहे. अस्पताल में आने वाले सभी आपातकालीन मरीजों का इलाज नियमित रूप से किया गया.

महिला एवं नवजात मरीजों के लिए भी रही व्यवस्था

महिला मरीजों की देखभाल के लिए डॉ. अमृता प्रीतम की ड्यूटी लगाई गई थी. वहीं एसएनसीयू में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए डॉ. बालकृष्ण चौधरी और डॉ. रविकांत मौजूद रहे. एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. कुमार सौरभ अपनी सेवाएं देते रहे. प्रसव कक्ष में भी शिफ्टवार महिला चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

वार्डों में नर्सिंग स्टाफ और ऑन कॉल डॉक्टर रहे सक्रिय

Banka Sadar OPD : अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में जीएनएम और ए ग्रेड नर्सों की ड्यूटी पूर्ववत जारी रखी. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की ऑन कॉल व्यवस्था भी लागू रही. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखी जाती हैं.

मरीजों से समय देखकर अस्पताल आने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सामान्य जांच और ओपीडी से संबंधित सेवाओं के लिए कार्यदिवस में अस्पताल आएं. वहीं आपात स्थिति में किसी भी समय इमरजेंसी विभाग से चिकित्सा सुविधा प्राप्त की जा सकती है.

ALSO READ: बांका में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर, 55 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन