बांका में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर, 55 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन
बांका में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर, 55 पदों पर होगी भर्ती

आइटीआइ भवन तेलिया, बांका

Banka Job Fair : एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित नियोजन शिविर में 10वीं पास से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Job Fair : बांका जिला नियोजनालय की ओर से आगामी 8 जुलाई को एक दिवसीय नियोजन (रोजगार) शिविर का आयोजन किया जाएगा. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विकास प्रबंधक, लाइफ मित्र और विक्रय पदाधिकारी के कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ शिविर में शामिल होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.

आईटीआई परिसर में लगेगा रोजगार शिविर

जिला नियोजनालय के अनुसार रोजगार शिविर 8 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, तेलिया (बांका) स्थित जिला नियोजनालय में आयोजित होगा. शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी.

55 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार शिविर के माध्यम से विकास प्रबंधक, लाइफ मित्र और विक्रय पदाधिकारी के कुल 55 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

20 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Banka Job Fair : चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा पेट्रोल एवं मोबाइल व्यय सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल बांका जिला रहेगा.

निःशुल्क रहेगा नियोजन शिविर

जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियोजन शिविर पूरी तरह निःशुल्क है. इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

ALSO READ: सावधान! कटोरिया और आसपास के इलाकों में विषैले जीवों का खतरा बढ़ा, खेत-खलिहान में काम करते समय रखें ध्यान

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन