शादी वाले घर में मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Updated:
विज्ञापन
शादी वाले घर में मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक फ़ाइल फोटो

Banka Road Accident: बहन के घर से लौटते समय सड़क के गड्ढे में असंतुलित हुई बाइक पिलर से टकराई. बारात आने से कुछ घंटे पहले हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं.

विज्ञापन

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka Road Accident: बांका जिले के बौंसी प्रखंड के काजी कैरी गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद फखरुद्दीन की मौत हो गई. गुरुवार को रिश्तेदारी में बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पिलर से टकराई

जानकारी के अनुसार काजी कैरी निवासी मोहम्मद शरीफ के बड़े पुत्र मोहम्मद फखरुद्दीन बुधवार देर रात अपनी बहन के घर बरमसिया से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे. गांव से करीब एक किलोमीटर पहले अमबोना के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शादी में शामिल होने आए थे घर, शनिवार को लौटना था जमशेदपुर

ग्रामीणों ने बताया कि फखरुद्दीन जमशेदपुर में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए वे घर आए थे. उनका शनिवार को जसीडीह से जमशेदपुर लौटने का ट्रेन टिकट भी पहले से आरक्षित था, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली.

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, छोटे भाई और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उनकी 10 वर्षीय बेटी कनीज, 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कासिम और 5 वर्षीय पुत्र नाइस अब पिता के स्नेह से हमेशा के लिए वंचित हो गए. परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी से पहले ही संबंध विच्छेद हो चुका था, इसलिए अब बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी परिवार पर आ गई है.

शादी के कारण नहीं कराया गया पोस्टमार्टम

Banka Road Accident: परिवार में शादी का कार्यक्रम होने के कारण परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मोहम्मद फखरुद्दीन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दर्दनाक घटना से काजी कैरी गांव सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

ALSO READ: अमरपुर में सर्पदंश से 45 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद बांका रेफर

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन