अमरपुर में सर्पदंश से 45 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद बांका रेफर

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर में सर्पदंश से 45 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद बांका रेफर

रेफरल अस्पताल अमरपुर

Snake Bite: चार महीने पहले रेलवे ट्रैक से युवक का शव मिलने के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्थानीय थाना और रेल थाना एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें लगातार टाल रहे हैं.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Snake Bite: अमरपुर नगर पंचायत के महमदपुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह सर्पदंश की घटना में 45 वर्षीय एक युवक की हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

शौच के लिए गया था, झाड़ियों में छिपे सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार महमदपुर निवासी प्रीतम प्रभाकर झा (45) गुरुवार सुबह शौच के लिए अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में गए थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

Snake Bite: रेफरल अस्पताल में डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

चिकित्सक ने बताई हालत चिंताजनक

अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सर्पदंश के कारण युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ऐसे मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है, इसलिए उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है.

ALSO READ: डिजिटल होगा बांका का भूमि रिकॉर्ड: पुराने खतियान सुरक्षित करने के लिए राजस्व विभाग ने जनता से मांगा सहयोग

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन