Banka News: डीजे पर नाच-गाने के विवाद में युवक की हत्या के बाद भारी पुलिस बल तैनात, दहशत का माहौल कायम 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 May 2025 4:53 PM

विज्ञापन

Banka News: बिहार के बांका जिले में डीजे पर नाचने-गाने के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. जिसके बाद अब इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती दिख रही है.

विज्ञापन

Banka News: बिहार के बांका जिले से खबर सामने आई थी जहां डीजे पर नाच-गाने के विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मामला बाराहाट थाना क्षेत्र की थी. जहां मामले को सुलझाने पहुंचे छह युवकों में से एक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि गोली लगने से एक अन्य युवक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. तो वहीं, अब सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में कैंप कर रही है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी दिखाई दे रही है. 

क्या है आखिर पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बाराहाट थाना क्षेत्र के लोनी गांव में डीजे बजाने और उस पर नाचने-गाने के दौरान मिर्जापुर चंगेरी गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया. इसी विवाद को सुलझाने के लिए मुलुक गांव के डीजे संचालक मुन्ना कुमार ने मिर्जापुर चंगेरी के छह युवक कार्तिक चौधरी, रामशरण चौधरी, जितेंद्र चौधरी सहित तीन अन्य युवक को घटनास्थल पर बुलाया. इसी बीच विवाद सुलझाने के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि, आपसी कहासुनी के बीच मिर्जापुर गांव के एक युवक ने फायरिंग कर दी. वह गोली बैराड़ी, थाना हंसडीहा (झारखंड) निवासी वीरू राय के बेटे कन्हैया राय को कंधे में जा लगी. गोली लगते ही गांव के लोग उग्र हो गए और सभी छह युवकों की जमकर पिटाई शुरू कर दी. जिसमें चार युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले, लेकिन कार्तिक चौधरी और एक अन्य युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्तिक चौधरी को पीट-पीटकर मार डाला.

फायरिंग से मचा कोहराम, भारी संख्या में जुटे ग्रामीण

कार्तिक के मौत की खबर जब मिर्जापुर चंगेरी गांव तक पहुंची तो भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोधी पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार, 20 से 50 राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की.

थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को मामले की दी जानकारी

थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने तुरंत जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित बांका, राजौन और पंजवारा थाने को मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत किया.

जांच में जुटी पुलिस, दो मोटरसाइकिल और हथियार बरामद

मौके से पुलिस ने दो बाइक, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. मृतक कार्तिक चौधरी का शव जब पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने उठाने का प्रयास किया तो मौजूद ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने मामले में क्या कहा ?

इधर, थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि, गोलीबारी में घायल कन्हैया राय को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कार्तिक चौधरी की मौत की पुष्टि करते हुए बताया गया कि, पुलिस कैंप कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Also Read: Patna News: गहरी नींद में सोते वक्त डकैतों का धावा और फिर हथियार की नोक पर…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन