बांका मंडी में खाद्यान्न के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव जारी, ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगाई के संकेत
मंडी की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
Banka Mandi Update: बांका मंडी में गुरुवार को अनाज की कीमतों में स्थिरता रही, लेकिन आलू-प्याज के भाव में रोज की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा. विक्रमशिला सेतु की क्षति और ईधन की बढ़ती कीमतें ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ा रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका है.
Banka Mandi Update : गुरुवार को बांका मंडी में किसानों, व्यापारियों और खरीदारों की अच्छी आवाजाही रही. कारोबारियों के अनुसार अनाज की आवक सामान्य रहने से बाजार में संतुलन बना हुआ है. गेहूं, मक्का और अधिकांश खाद्यान्न की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. इससे थोक और खुदरा बाजार में खरीद-बिक्री सामान्य रूप से चलती रही.
आलू-प्याज के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव
सब्जी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में रोज की तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिला. यही वजह है कि किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की नजर सबसे अधिक इन दोनों जिंसों के भाव पर बनी हुई है. कारोबारियों का कहना है कि मौसम और आवक के आधार पर इनकी कीमतों में आगे भी बदलाव संभव है.
विक्रमशिला सेतु और बढ़ा ट्रांसपोर्ट खर्च बना वजह
व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से माल ढुलाई प्रभावित हुई है. इसके साथ ही ईंधन की बढ़ती कीमतों ने परिवहन लागत में इजाफा कर दिया है. लंबी दूरी से आने वाले सामान पर अधिक भाड़ा लगने के कारण थोक बाजार से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर असर दिखाई देने लगा है. यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न, दलहन, तेलहन और अन्य जिंसों के दाम बढ़ सकते हैं.
आज मंडी में प्रमुख खाद्यान्न के भाव
स्थानीय मंडी के अनुसार गेहूं 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का 2100 से 2150 रुपये, मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये, अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये, अरहर दाल 11500 से 15000 रुपये, गोटा चना 6200 से 6400 रुपये तथा पीला सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. सरसों तेल (15 लीटर) 2070 से 2470 रुपये, आलू 1200 से 1450 रुपये तथा प्याज 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए