बांका मंडी में अनाज के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, व्यापारियों ने दिये महंगाई के संकेत

Updated:
विज्ञापन
फोटो - मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

Banka Mandi Bhav : बांका की मंडी में आज अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे। गेहूं, चावल और दालों के ताजा मंडी भाव और बाजार की स्थिति के बारे में विस्तार से यहाँ जानें.

विज्ञापन

Banka Mandi Bhav : बुधवार को बांका की व्यावसायिक मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों और अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही. पर्याप्त आपूर्ति के कारण अधिकांश खाद्यान्न की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि सब्जी मंडी में आलू और प्याज के दामों में प्रतिदिन की तरह हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहा. मंडी में व्यापारियों, किसानों और आम खरीदारों की अच्छी भीड़ रही, जिससे कारोबार भी सामान्य गति से चलता रहा.

महंगाई के संकेत, व्यापारियों की मौसम पर नजर

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में खाद्यान्न की उपलब्धता संतुलित है, इसलिए कीमतें नियंत्रण में हैं. लेकिन आने वाले दिनों में मौसम, फसलों की आवक और परिवहन व्यवस्था के आधार पर खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के दाम बढ़ सकते हैं. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मानसून और नई फसल की स्थिति पर टिकी हुई है.

विक्रमशिला सेतु और बढ़ते भाड़े का असर

बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से पहुंचती हैं. लंबी दूरी तय करने के साथ-साथ विक्रमशिला सेतु प्रभावित होने और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है. व्यापारियों का कहना है कि बढ़ी हुई ट्रांसपोर्ट लागत का सीधा असर थोक और खुदरा बाजार पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले समय में आम उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.

दलहन और तेलहन में तेजी, सब्जियों में उतार-चढ़ाव

मंडी कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी बनी हुई है. दूसरी ओर गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव मांग और आवक के अनुसार बदल रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परिवहन लागत और ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी इसका असर दिखाई देगा.

बांका मंडी का ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्नन्यूनतम (₹)अधिकतम (₹)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल मंसूरी3,2503,400
चावल अरवा मोटा3,1003,250
चावल बासमती12,50013,500
मसूर दाल6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीला सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज3,8003,900


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन