बांका मंडी में आलू-प्याज के दाम में रोज उतार-चढ़ाव, जानिए आज गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
बांका मंडी में आलू-प्याज के दाम में रोज उतार-चढ़ाव, जानिए आज गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा भाव

सांकेतिक तस्वीर

Banka Mandi: बांका मंडी में मंगलवार को गेहूं, चावल, दाल और सरसों के दाम स्थिर रहे, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. पढ़ें आज का पूरा मंडी भाव.

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi: बांका की कृषि मंडी में मंगलवार को अधिकांश खाद्यान्न की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन आलू और प्याज के दाम में रोज की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा. व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल दलहन, तेलहन और मसालों की आपूर्ति सामान्य है, इसलिए इनके भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि मौसम, आवक और परिवहन लागत को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है.

आलू-प्याज के दाम क्यों बदल रहे हैं?

मंडी के कारोबारियों के अनुसार आलू और प्याज की कीमतें पूरी तरह आवक और मांग पर निर्भर हैं. रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली खेप के कारण इनके दाम ऊपर-नीचे हो रहे हैं. फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो कीमतों में तेजी आ सकती है.

पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

विक्रमशिला सेतु और बढ़ते ट्रांसपोर्ट खर्च का असर

व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने और ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है. लंबी दूरी तय करनी पड़ने से परिवहन खर्च बढ़ गया है. इसका असर थोक और खुदरा बाजार दोनों पर दिखाई दे रहा है. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम और नई आवक पर टिकी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Banka Mandi: बांका मंडी का आज का भाव

मंगलवार को गेहूं 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का 2100 से 2150 रुपये, मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये और मोटा अरवा चावल 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. बासमती चावल का भाव 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

दलहन में मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और अरहर दाल 11500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल रही. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

तेलहन में पीली सरसों का भाव 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि 15 लीटर सरसों तेल की कीमत 2070 से 2470 रुपये रही. सब्जी वर्ग में आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

मंडी के कारोबारियों का मानना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और आवक बनी रही तो फिलहाल कीमतों में बड़े बदलाव की संभावना कम है. हालांकि परिवहन लागत और बाजार की मांग आने वाले दिनों की कीमतें तय करेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन