अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी वृद्ध महिला, रेफर

Updated at : 05 Dec 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी वृद्ध महिला, रेफर

थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में अलाव तापने के दौरान एक वृद्ध महिला आग से झुलस गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में अलाव तापने के दौरान एक वृद्ध महिला आग से झुलस गयी. गंभीर स्थिति में परिजनों ने सुनीता देवी (90) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया, जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी वृद्धा के पुत्र मंगल यादव ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह उनकी मां घर में अलाव ताप रही थी. तभी अचानक आग की लपटें उनकी मां की साड़ी में पकड़ ली. जब तक मां कुछ समझ पाती तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर उनकी मां के शरीर अपने आगोश में ले लिया. शोर सुनकर उन्होंने अपनी मां का बचाव करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शरीर के कई हिस्से आग से झुलस गये. उनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन