अमरपुर में गीला कपड़ा सुखाते समय करेंट की चपेट में आयी महिला, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
कपड़े सुखाने के दौरान करेंट की चपेट में आयी महिला का सांकेतिक तस्वीर.
Electric Shock Death : बांका के अमरपुर में कपड़ा सुखाते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.
Electric Shock Death : अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला रामा देवी की करंट लगने से मौत हो गई. मृतका महादेवपुर निवासी सुबोद शर्मा की पत्नी थीं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.
आपके शहर में
लोहे की तार पर कपड़ा डालते ही लगा करंट
परिजनों ने बताया कि रामा देवी स्नान करने के बाद गीला कपड़ा सुखाने के लिए लोहे की तार पर डाल रही थीं. इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं. काफी देर तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी. लगभग 20 मिनट बाद परिजनों ने उन्हें देखा और डंडे की सहायता से विद्युत तार से अलग किया.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.
रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार
मृतका अपने पीछे पति सुबोद शर्मा, पुत्र आशीष कुमार तथा पुत्री गुड़िया कुमारी और चिंकी कुमारी को छोड़ गई हैं. उनकी पुत्री चिंकी कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर नम हो गईं.
बेटा बिहार पुलिस में, सुबह ही गया था ड्यूटी पर
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पुत्र आशीष कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत है. वह शुक्रवार सुबह ही अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए आरा गया था. वहीं, मृतका के पति खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद महादेवपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए