शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Updated:
विज्ञापन

नगर प्रशासन व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

अमरपुर.नगर प्रशासन व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को कार्रवाई की गयी. प्रशासन के कड़े तेवर देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर कुमार व थाना के दारोगा दल-बल के साथ मुस्तैद थे. शहर के गोला चौक, हटिया चौक व बस स्टैंड आदि जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण करनेवाले फुटकर सब्जी व फल विक्रेताओं को हटाया गया. साथ ही ऑटो व टोटो चालकों को कड़ी हिदायत दी गयी. मौके पर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार करते हुए उन्हें अंतिम चेतावनी भी दी गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. साथ ही यत्र-तत्र ऑटो व टोटो लगाने पर वाहन को जब्त किया जायेगा. मालूम हो कि शहर के गोला चौक, हटिया चौक व बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर सड़क किनारे सब्जी व फल आदि की दुकान सजाने से आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है. इससे बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन