आचार्य बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

Updated:
विज्ञापन
आचार्य बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसी क्रम में एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थाने में एसआई सतीश कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की. मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने भी बहनों की रक्षा करने और समाज में शांति बनाए रखने की बात कही. आचार्य बिपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस समाज का सुरक्षा कवच है. रक्षा बंधन पर उन्हें राखी बांधना न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि यह संदेश भी है कि बहनें अपने ‘खाकीधारी भाइयों’ के साहस और समर्पण पर गर्व करती हैं. कार्यक्रम में अंचल गतिविधि प्रमुख अमरकांत कुमार, संघ प्रशिक्षक नंदकिशोर शर्मा, फतेहपुर पंचायत के मुखिया सह आचार्य सुभाष दास, गुड़िया कुमारी, पिंकी कुमारी, रजनी कुमारी, मोनी कुमारी, अहिल्या कुमारी, छंगुरी कुमार, विमलेश शर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन