सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर जाने के दौरान गोड्डा में हुआ हादसा
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत अंतर्गत तिलवारी गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब ग्रामीणों को गांव के ही युवक पवन यादव (पिता- अरुण यादव) की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली. यह दुखद घटना पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिला स्थित बसंतराय थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन यादव बाइक से अपनी बहन के घर रामपुर (गोड्डा) जा रहा था. रास्ते में रामपुर के समीप ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पवन अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उसकी मौत की खबर सुनते ही भाई मनोज कुमार, विष्णु कुमार व पत्नी सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की एक तीन वर्षीय छोटी पुत्री ”पीहू” है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है.आश्रित को मिले मुआवजा, बच्ची को नि:शुल्क शिक्षा
घटना की सूचना मिलते ही राजद नेता पप्पू यादव गोड्डा अस्पताल पहुंचे व शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए. मृतक की मासूम बच्ची की भविष्य की पढ़ाई के लिए किसी विद्यालय में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन