घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला गांव में घरेलू विवाद में एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. कुछ देर बाद महिला की स्थिति बिगड़ गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने उपचार किया. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी संजू देवी का किसी घरेलू बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ. जिसके बाद घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. कुछ ही देर में महिला को उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगी. जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन