Banka, जिला परिषद मार्केट की किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

जिला परिषद मार्केट की किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन

बांका, बौसी से संजीव पाठक की रिपोर्ट,

बौंसी बाजार स्थित जिला परिषद मार्केट में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.घटना से पूरे बाजार इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सुबह स्थानीय लोग जब बाजार की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने व्यवसायी दिलीप दास की किराना दुकान से धुआं उठता देखा.स्थिति गंभीर होती देख लोगों ने तुरंत दुकानदार को सूचना दी.सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे. जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर खोला, अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए.दुकान के भीतर आग तेजी से फैल चुकी थी और राशन सामग्री, खाद्य पदार्थ, दैनिक उपयोग के सामान समेत अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो चुकी थीं.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.लोगों की सतर्कता से आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस अगलगी में उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना के बाद बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई नुकसान का जायजा लेने में जुटा रहा.मामले की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराया जाएगा. जांच के बाद पीड़ित दुकानदार को नियमानुसार सहायता और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन