अमरपुर में दिनभर लगा रहा महाजाम

Published at :10 Jan 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
अमरपुर में दिनभर लगा रहा महाजाम

अमरपुर में दिनभर लगा रहा महाजाम – एंबुलेंस में जा रहे मरीजों को भी झेलने पड़ी परेशानीफोटो 10 बांका 6 : जाम में फसा एंबुलेंस व अन्य वाहन प्रतिनिधि, अमरपुरआप यदि किसी मरीज को अमरपुर होकर ले जाना चाहते हैं, तो ऐसा न करें. इंगलिशमोड़, अमरपुर भाया भागलपुर मुख्यमार्ग की पर हर दिन जाम की […]

विज्ञापन

अमरपुर में दिनभर लगा रहा महाजाम – एंबुलेंस में जा रहे मरीजों को भी झेलने पड़ी परेशानीफोटो 10 बांका 6 : जाम में फसा एंबुलेंस व अन्य वाहन प्रतिनिधि, अमरपुरआप यदि किसी मरीज को अमरपुर होकर ले जाना चाहते हैं, तो ऐसा न करें. इंगलिशमोड़, अमरपुर भाया भागलपुर मुख्यमार्ग की पर हर दिन जाम की समस्या आम हो गयी है. इस मुख्य मार्ग में वाहनों के बढ़ते दबाव से लोग गुजरने से परहेज करने लगे हैं. रविवार को नो इंट्री नहीं रहने के वाबजूद सिहुड़ी मोड़ पर एक एंबुलेंस की गाड़ी जाम में लगभग दो घंटे तक फंसी रही. लेकिन प्रशासन द्वारा इसे निकालने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. मालूम हो कि छह माह पूर्व भी बांका जिले के एक गंभीर मरीज की कुल्हड़िया के पास जाम में फंस जाने से मरीज की मौत हो गयी थी. लेकिन प्रशासन सतर्क नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि इस सड़क मार्ग पर बालू लदा ट्रक व हाईवा का अधिक परिचालन होने के चलते जाम हो रहा है. इसमें छोटी गाड़ियां भी घंटों फंसी रहती हैं. इससे खासकर यात्री वाहनों को तो काफी कठिनाई हो रही है. लोगों का सही समय पर काम तो नहीं हो पा रहा है. लोगों की ट्रेन छूट जाती है. हालांकि जनप्रतिनिधि व प्रशासन लगातार जाम से छुटकारे का दावा तो करते हैं, लेकिन कोई मुकम्मल बात नहीं होती. पुलिस अक्सर जाम छुड़ाने में लगी रहती है. अनुसंधान प्रभावित होता है. लेकिन जाम से छुटकारे का कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन