16 को कांग्रेस की बैठक

16 को कांग्रेस की बैठक बांका. जिला कांग्रेस कमेटी की एक विस्तारित बैठक 16 जनवरी 2016 को बौंसी प्रखंड के कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही है. ताकि संगठन मजबूती रणनीति बनायी जा सके. […]
16 को कांग्रेस की बैठक बांका. जिला कांग्रेस कमेटी की एक विस्तारित बैठक 16 जनवरी 2016 को बौंसी प्रखंड के कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही है. ताकि संगठन मजबूती रणनीति बनायी जा सके. ——–प्रेरक संघ की बैठक बांका. बिहार उत्प्रेरक संघ की एक बैठक रविवार को संकुल संसाधन केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर बांका के प्रांगण में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. राज्य स्तर की इस बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों एवं बांका के सभी उत्प्रेरकों ने हिस्सा लिया. बैठक में संगठन को मजबूती दिलाने, उत्प्रेरको सह सामुदायिक कार्यकर्ताओं का स्थायीकरण की मांग सरकार से की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमलोगों की मांग जायज है और इसे एक दिन लेकर ही दम लेंगे. इसके लिए पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर एक धरना की सहमति भी बनी. जिसकी रणनीति अगली बैठक लखीसराय में आयोजित होने वाली 24 जनवरी को तय की जायेगी. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा कला सिंह, जोनल प्रभारी सह नालंदा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, लखीसराय जिला सचिव विजय कुमार, भागलपुर जिलाध्यक्ष मो. मनब्बर, बांका जिला सचिव राजाराम साह, अशोक भगत, संजय सेन गुप्त, संतोष सिंह, छोटी प्रवीण, वशिष्ट, गिरिश प्रसाद यादव, रोहित शर्मा सहित अन्य प्रेरक संघ सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










