छह बाल चोरों ने की थी चोरी

Published at :10 Jan 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
छह बाल चोरों ने की थी चोरी

छह बाल चोरों ने की थी चोरीपुलिस ने किया चोरी के मामले का उद्भेदन प्रतिनिधि, शंभुगंजथाना क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत खपड़ा गांव के उत्तम साह के घर से गुरुवार की रात हुई चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस छह बाल चोरों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही […]

विज्ञापन

छह बाल चोरों ने की थी चोरीपुलिस ने किया चोरी के मामले का उद्भेदन प्रतिनिधि, शंभुगंजथाना क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत खपड़ा गांव के उत्तम साह के घर से गुरुवार की रात हुई चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस छह बाल चोरों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम साह के घर में बेटी की शादी के लिए एक बक्सा में 80 हजार रुपया नकद, सोना-चांदी का जेवर, कपड़ा सहित अन्य सामान रखा था. गुरुवार को चोरों ने बक्सा तोड़ कर उससे सभी सामान निकाल लिया व घर के पीछे खाली बक्सा फेंक दिया. पुलिस ने गुप्त सूचना पर खपड़ा गांव के अमरजीत कुमार पिता शंभु प्रसाद यादव (उच्च विद्यालय शंभुगंज में नवम का छात्र)को पकड़ कर पूछताछ की, तो उसने अपने सभी साथी खपड़ा गांव के ही दीपक कुमार (14 वर्ष) पिता नुनेश्वर तांती, विक्रम कुमार (17) पिता टहली तांती, राजा गुड्डु (17)पिता अरुण साह, सुमन कुमार (14) पिता राजेश उर्फ राजू साह का नाम बताया. पुलिस सबों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सभी बाल चोरों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. इन लोगों ने ब्लॉक परिसर में रखे धान की चोरी, बाजार में गुमटी तोड़ कर चोरी, उत्तम साह के घर से गेहूं एवं खेसारी की चोरी करने की बात भी कबूल की है. हालांकि अभी तक उत्तम साह के घर में हुए चोरी का सामान एवं नकद बरामद नहीं हो सका है. बाल चोरों ने चोरी का सभी सामान अपने पिता को देने की बात कही है, लेकिन घरवाले इससे इनकार कर रहे हैं. सभी बाल चोरों को रविवार को किशोर न्याय परिषद बांका भेज दिया गया और छानबीन की जा रही है. धान के टाल में लगी आग शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा गांव के किसान सुरेश सिंह के पांच बीघा खेत से कटे धान की फसल में आग लगने से धान व पुआल जल गया. जानकारी हो कि पेट्रोल पंप गंगटी नदी किनारे बने खलिहान में उक्त धान का टाल लगा था, जहां से गुजरे 11 हजार बिजली का तार टूट कर गिरने से आग लग गयी. इससे सभी धान जल कर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन