टाइगर क्लब ने सात विकेट से जीता मैच

टाइगर क्लब ने सात विकेट से जीता मैच फोटो 10 बीएएन 61 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथिप्रतिनिधि, कटोरिया हड़हार पंचायत के बैरीसाल गांव के मैदान पर रविवार को यंग चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के चयन के लिए मैच हुआ़ टाइगर क्लब कटोरिया व आदर्श क्लब मचना के बीच हुआ […]
टाइगर क्लब ने सात विकेट से जीता मैच फोटो 10 बीएएन 61 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथिप्रतिनिधि, कटोरिया हड़हार पंचायत के बैरीसाल गांव के मैदान पर रविवार को यंग चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के चयन के लिए मैच हुआ़ टाइगर क्लब कटोरिया व आदर्श क्लब मचना के बीच हुआ मैच टाइगर क्लब कटोरिया ने सात विकेट से जीत लिया़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मचना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रन बनाये़ जवाब में टाइगर क्लब की टीम ने 13 ओवर एक गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया़ मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के मो समसाद को दिया गया़ उसने 49 रन बनाये और तीन महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाये़ मैच में अंपायरिंग सुनील शर्मा एवं गौतम यादव ने की़ स्कोरिंग मंटु शर्मा ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा, नागेश्वर शर्मा, हितेश सिंह, सौरभ सिंह, कमल यादव, विजय कुमार, संतोष शर्मा, गजेंद्र यादव, भृगु शर्मा, कृष्णा यादव, हीरालाल यादव, नवीन कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, राकेश शर्मा, डबलू यादव आदि सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










