नहर में पानी नहीं, कैसे हो सिंचाई

Published at :10 Jan 2016 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं, कैसे हो सिंचाई

खेत की नमी खत्म हो जाने से गेहूं, चना में नहीं निकला अंकुर किसानों को अब तक नहीं मिला है खरीफ फसल का डीजल अनुदान संबंधित अधिकारी जल्द ही अनुदान राशि बांटने का कर रहे हैं दावा बांका : सरकार किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जहां कई तरह की योजनाएं चला रही है, […]

विज्ञापन

खेत की नमी खत्म हो जाने से गेहूं, चना में नहीं निकला अंकुर

किसानों को अब तक नहीं मिला है खरीफ फसल का डीजल अनुदान
संबंधित अधिकारी जल्द ही अनुदान राशि बांटने का कर रहे हैं दावा
बांका : सरकार किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जहां कई तरह की योजनाएं चला रही है, लेकिन इस योजना का लाभ किसानों को सही समय पर नहीं मिल पाती है. भले पदाधिकारी द्वारा सरकारी फाइलों में ससमय किसानों को सरकारी लाभ पहुंचाने बात कहीं गयी हो, लेकिन किसानों का फसल बरबाद होने के बाद ही इसका लाभ मिल पाती है.
मामला प्रखंड क्षेत्र के रैनिया जोगडीहा, करमा सहित अन्य पंचायतों का है. मालूम हो कि इन पंचायतों में किसानों के लिए सिंचाई सुविधा नहर के माध्यम से की गयी है, लेकिन विडम्बना यह है कि इस वर्ष खरीफ फसल के समय से ही नहर ने किसानों को दगा देने का काम किया है. वो भी उस वक्त नहर का पानी बंद हो गया, जिस वक्त धान की बाली निकलने वाली थी.
किसानों को इस वक्त अपने फसल को बचाने में मशक्कत करनी पड़ी. कई किसानों की फसल बरबाद हो गयी. किसानों ने धान की फसल को बचाने व अच्छी उपज के डीजल पंप चला कर पटवन किया. जिन्हें सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी उनके फसल बरबाद हो गये.
नमी नहीं रहने के कारण खेत रहा परती: सरकार के दावे इन क्षेत्र के किसानों के लिए नाकामी साबित हो रही है. एक ओर सरकार सिंचाई के लिए नहर का निर्माण कर रहा है. वहीं दूसरी ओर सिंचाई के लिए निर्मित नहर में पानी नहीं खोला जाता है. इससे किसानों के लगे रवि फसल का अंकुर नहीं निकल पाया. अगर नहर से पानी किसानों को मिल जाता तो आज रवि फसल से खेत लहलहाते रहता. किसान अपने खेत को देख का चिंतित हो रहे है.
किसानों को नहीं मिली डीजल अनुदान की राशि: किसानों मिलने वाली डीजल अनुदान की राशि अब तक नहीं बंटी है. विभागीय पदाधिकारी की माने तो गत एक सप्ताह के अंदर चेक काट दिया गया, पर चेक की राशि किसानों को नहीं मिल पायी है. इससे रवि की खेती प्रभावित हो रही है. गरीब किसान इससे रवि फसल की खेती नहीं कर पा रहे है.
कहते हैं बीएओ: बीएओ मो सेराज ने बताया कि खरीफ फसल के लिए किसानों को डीजल अनुदान की राशि का चेक हाल ही में काटा गया है. जल्द ही किसानों को इसकी राशि मिल जायेगी.
नहर में पानी रहता, तो बरबाद नहीं होती फसल
किसान पंकज सिंह, वेदानंद सिंह, बब्लू सिंह, दीपक कुमार, रवि कुमार, श्याम सुंदर मांझी ने बताया कि खेत में मेहनत कर रवि फसल को लगाये, लेकिन नमी कम रहने के कारण रवि फसल में अंकुर नहीं आया. सरकार द्वारा इस क्षेत्र में नहर की सुविधा दी गयी है, लेकिन किसानों को सही समय पर इसका लाभ नहीं मिल पाता है.
अभी नहर में पानी रहता, तो फसल बरबाद नहीं होती. वहीं सरकार टीवी व न्यूज पेपर के माध्यम से किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए तरह-तरह की योजना व रवि फसल लगाने से पहले डीजल अनुदान देने की वादा करती है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक किसानों को खरीफ फसल का डीजल अनुदान भी नहीं मिल पाया है.
किसानों ने कहना है कि डीजल अनुदान की राशि अगर किसानों को मिल जाती तो वो अपने खेत में बरबाद हो रहे फसल को बचा सकते. उन्होंने बताया कि अनुदान राशि के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं तो पदाधिकारी आश्वासन दे वापस भेज देते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन