शादी की नियत से लड़की फरार, मामला दर्ज

Published at :09 Jan 2016 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नियत से लड़की फरार, मामला दर्ज

शादी की नियत से लड़की फरार, मामला दर्ज अमरपुर. चार दिनों से आदर्श बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा लापता रहने का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के बादशाहगंज की लड़की के पिता बबलू शर्मा ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी लड़की बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकली […]

विज्ञापन

शादी की नियत से लड़की फरार, मामला दर्ज अमरपुर. चार दिनों से आदर्श बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा लापता रहने का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के बादशाहगंज की लड़की के पिता बबलू शर्मा ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी लड़की बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी. वह आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में नवम् वर्ग की छात्रा थी, जो शाम तक घर वापस नहीं लौटी. इस पर खोजबीन करना प्रारंभ कर दिया. हालांकि परिवार वालों का मानना है कि महोता, विद्दुविशनपुर गांव के गौतम मंडल शादी की नियत से मेरी लड़की को बहला फुसला कर ले गया है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ ने की बैठक अमरपुर. जदयू प्रखंड कर्यालय अमरपुर में शनिवार को जदयू प्रकोष्ठ के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बालेश्वर पोद्दार ने की. बैठक में मजदूरों के शोषण पर चर्चा की गयी. बैठक में अध्यक्ष शिवनंदन मंडल, हरि दास, माहवीर दास, रामचंद्र दास सहित मजदूर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन