सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से

Published at :09 Jan 2016 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से

सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से बांका. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव आज से पांच दिवसीय दौरे के क्रम में जिले का भ्रमण करेंगे. उक्त आशय की जानकारी राजद के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. गुमशुदगी को लेकर थाने […]

विज्ञापन

सांसद का क्षेत्रीय दौरा आज से बांका. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव आज से पांच दिवसीय दौरे के क्रम में जिले का भ्रमण करेंगे. उक्त आशय की जानकारी राजद के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. गुमशुदगी को लेकर थाने में दिया आवेदन बांका: नगर पंचायत के विजय नगर निवासी रजिया देवी पति सुरेंद्र पासवान ने अपने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि दिनांक 30 दिसंबर 2015 से उनका पुत्र वासाह पासवान घर से गायब है. उसकी खोजबीन सभी सगे संबंधी व अन्य जगहों पर कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि आवेदन में उक्त लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं बतायी गयी है. कांग्रेसियों ने किया मंत्री का स्वागत बांका. जिला कांग्रेस कमेटी बांका ने शनिवार को जल संसाधन व जिला प्रभारी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का स्वागत किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांका परिसदन में उनको बुके भेंट किया, साथ ही जिले की समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की गयी. मंत्री ने कहा कि जिले के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी. मौके पर आशुतोष कुमार सिंह, महेश्वरी यादव, कमलाकांत झा, संजय झा, सुबोध मिश्र, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, नवनीत कुमार सिंह, मनीष घोष, राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पंचायत चुनाव में युवा बढ़ायें अपनी भागीदारी बांका: भाजपा युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पंचायत चुनाव में युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि नयी व्यवस्था नयी सोच एवं नया बदलाव आ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन