Silver Smuggler: कोलकाता से दरभंगा ले जाया जा रहा था 58.48 किलो चांदी, पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार
बरामद चांदी का बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख
Silver Smuggler: बांका जिले की बाराहाट पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान 58.48 किलोग्राम चांदी जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद की गई चांदी एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार के विशेष रूप से बनाए गए तहखाने में छुपाकर ले जाई जा रही थी.
Silver Smuggler, सुभाष बैद्य: पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए चांदी की तस्करी की कोशिश की जा रही है. इसी आधार पर बाराहाट बाजार के पास वाहनों की जांच शुरू की गई. तलाशी के दौरान संदेहास्पद गाड़ी को रोका गया और जांच में कार के तहखाने से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बैरकपुर निवासी गुरु प्रसाद करमोकार और दासपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम निवासी अमर मलिक के रूप में की गई है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी चांदी को कोलकाता से दरभंगा ले जा रहे थे.

क्या बोले थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही बांका के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अविनाश कुमार और बौंसी की एसडीपीओ अर्चना कुमारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
राज्य कर आयुक्त और जीएसटी विभाग को भी सूचना भेज दी गई है ताकि चांदी के स्रोत और तस्करी से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच हो सके. पुलिस का मानना है कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें राज्य के बाहर तक फैली हो सकती हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










