गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 25 दिनों में बुक होगा LPG सिलेंडर; नई व्यवस्था लागू
गैस एजेंसी कर्मी | Prabhat Khabar Network
ग्रामीण रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. अब सिलेंडर रिफिल की बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है. इस बदलाव से उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने पर तुरंत बुकिंग की सुविधा मिलेगी.
कटोरिया (बांका). ग्रामीण रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. रिफिल सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लागू 45 दिनों की अवधि अब घटाकर 25 दिन कर दी गयी है. कटोरिया इंडेन के प्रोपराइटर हिमांशु कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद दोबारा बुकिंग के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
45 दिनों की अवधि से उपभोक्ताओं को हो रही थी परेशानी
बताया गया कि पहले 45 दिनों की बुकिंग अवधि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ताओं को रिफिल बुक कराने में परेशानी होती थी. समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. वहीं बुकिंग को लेकर गैस वितरकों पर भी अनावश्यक दबाव बनता था.
अब 25 दिन बाद करा सकेंगे रिफिल की बुकिंग
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब पिछले रिफिल के बाद 25 दिन के अंतराल पर दोबारा सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे. इससे नियमित रूप से एलपीजी का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है. सिलेंडर खत्म होने के बाद बुकिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत की उम्मीद
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग अवधि कम होने से गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर होने वाली परेशानी कम होगी. जरूरत के समय रिफिल बुक कराने में आसानी होगी. खासकर ग्रामीण इलाकों में नियमित एलपीजी इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए यह बदलाव राहत देने वाला माना जा रहा है.
वितरकों पर भी कम होगा दबाव
नई बुकिंग व्यवस्था से गैस वितरकों को भी उपभोक्ताओं की शिकायतों और बुकिंग को लेकर बनने वाले दबाव से राहत मिलने की उम्मीद है. 25 दिन की नई अवधि को ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के तौर पर देखा जा रहा है.
Also Read : बिहार बाढ़ अलर्ट: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए