शंभुगंज में प्रथम दिन 29 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड में दो केंद्र पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड में दो केंद्र पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ. प्रखंड के दो परीक्षा केंद्र उच्च विद्यालय कुर्माडीह एवं द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभुगंज में कुल 1279 परीक्षार्थियों में प्रथम दिन 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभुगंज में दोनों पालियों में नौ एवं उच्च विद्यालय कुर्माडीह में 20 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे. इसके पहले परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश कराया गया. जूते-मोजे पहनने पर भी सख्त पाबंदी थी. जिस कारण प्रवेश द्वार के बाहर कई परीक्षार्थियों के जूते मौजे उतरवाये गये. डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज के प्रधानाध्यापक बादल कुमार सिंह एवं उच्च विद्यालय कुर्माडीह के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन