शिवरात्रि की तैयारी में जुटे शिव भक्त, 117 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग

बांका: जिलेभर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही. अधिकांश शिवालयों में रंग-रोगन का काम चल रहा है. सभी स्थानों पर बिजली व फूल- पत्तियों से सजावट को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. पूजा समिति द्वारा शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी की जा […]
बांका: जिलेभर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही. अधिकांश शिवालयों में रंग-रोगन का काम चल रहा है. सभी स्थानों पर बिजली व फूल- पत्तियों से सजावट को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. पूजा समिति द्वारा शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी की जा रही है. शिव भक्त काफी उत्साहित दिख रहे हैं. इस साल आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा. महाशिवरात्रि पर कहीं भजन संध्या, कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं अखंड महामृत्युंजय हवन कार्यक्रम तो कहीं विशाल बरात निकाली जायेगी. कहा जाता है कि इस दिन जो भी भक्त शिव भगवान की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




