शराब के साथ दो तो, पीने के आरोप में 11 व्यक्ति गिरफ्तार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 21 Feb 2026 9:02 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया गांव के समीप से मिर्जापुर निवासी अंकुश कुमार के बाइक की डिक्की एवं सीट के नीचे बने बॉक्स से 11.725 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही नितेश कुमार के हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक के सीट पर रखे एवं पीठ पर लटका थैला से 15 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं आनंदपुर ओपी थाना अंतर्गत मथुरा मोड़ के समीप से बाइक सहित 04.500 लीटर अवैध विदेशी जब्त की गयी. वहीं शराब सेवन के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन