ePaper

अयोध्या से पीएम मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बिहार के यात्रियों को होगा फायदा, देखे तस्वीरें

Updated at : 30 Dec 2023 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या से पीएम मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बिहार के यात्रियों को होगा फायदा, देखे तस्वीरें

Amrit Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाकर दरभंगा के लिए रवाना किया है. इसके परिचालन से बिहार के यात्रियों को फायदा होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इससे बिहार के यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दरभंगा के लिए चल चुकी है.

undefined

दरभंगा में अमृत भारत ट्रेन गाड़ी संख्या 05558 का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके लिए तैयारी की गई है. अयोध्या धाम जंक्शन से दरभंगा जंक्शन के लिए यह ट्रेन रवाना हुई है.

undefined

वहीं, दरभंगा के लोगों में इस ट्रेन के परिचालन से खुशी का माहौल है. दरभंगा से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा यहां के आसपास रहने वाले लोगों को भी इस ट्रेन के परिचालन का लाभ मिलने वाला है.

undefined

बिहार के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त ट्रेन की शुरूआत की गई है. अमृत भारत ट्रेन में एक दरभंगा- अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस तथा दूसरा मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.

undefined

यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से परिचालित की जा सकती है. इससे यात्रा में लोगों को लाभ मिलेगा. अमृत भारत ट्रेन में झटके से बचाव हेतु कंपन विरोधी उपाए किए गए है.

undefined

ट्रेन में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही दिव्यांग व्यक्ति के लिए रैंप है . ट्रेन दिखने में भी काफी खुबसूरत है. इस ट्रेन में उन्नत शौचालय है.

undefined

अमृत भारत ट्रेन का बाहरी हिस्सा काफी सुंदर है. इसके साथ ही ट्रेन का अंदरूनी हिस्सा भी काफी बढ़िया है. इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है.

undefined

सुविधापूर्ण रूप से ट्रेन के डिजाइन को तैयार किया गया है. एक जनवरी से नियमित रुप से ट्रेन का परिचालन होने वाला है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन