औरंगाबाद : शौच के लिए घर से निकले युवक की करेंट लगने से मौत, टूट कर गिरा था हाइटेंशन तार

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मौजूद परिजन.

मलिक थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शौच के लिए निकले 35 वर्षीय मिथिलेश बरई की 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए नियमित जांच की मांग की है.

विज्ञापन

नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में मंगलवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक मिथिलेश बरई की मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी स्व रामप्रसाद बरई के पुत्र मिथिलेश बरई के रूप में हुई है. मिथिलेश मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था.गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहीं दिखा टूटा तार और आ गया चपेट में

सुबह में उसे तार नहीं दिखा, जिसके कारण वह चपेट में आ गया. करेंट लगते ही वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में मिथिलेश को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, पर जा चुकी थी जान

इसके बाद परिजन मिथिलेश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने कहा- बिजली कंपनी की है लापरवाही

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर विद्युत तारों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो. ग्रामीणों का कहना है कि खुले में टूटे बिजली तार का पड़ा रहना लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन