योग शिविर में गूंजा उत्साह, “ताली बजाओ-बीमारी भगाओ” ने खींचा ध्यान

योग करते हुए ग्रामीण
Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के नेउरा गांव में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी अभ्यास किया.
Aurangabad News(अंबुज पांडेय): कुटुंबा प्रखंड की घेउरा पंचायत अंतर्गत नेउरा गांव में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और विभिन्न शारीरिक व्यायाम का अभ्यास किया. शिविर के दौरान “बजाओ ताली, भगाओ बीमारी” का संदेश आकर्षण का केंद्र बना रहा.
प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाए
शिविर में पतंजलि किसान प्रभारी बृजमोहन शर्मा ने लोगों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य विरासत है. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, अनियमित खानपान और बदलती दिनचर्या के कारण आज लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. यदि व्यक्ति नियमित रूप से योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है.
ताली बजाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. योग का वास्तविक अर्थ टूटे-फूटे, बिखरे और अलग-थलग पड़े तत्वों को जोड़ना है. योग से तन, मन, परिवार, समाज और राष्ट्र सभी को सशक्त बनाया जा सकता है. शिविर के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से सामूहिक रूप से ताली भी बजवाई और कहा कि ताली बजाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है तथा कई रोगों में लाभ मिलता है. साथ ही ताली बजाते समय भगवान के नाम का स्मरण करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
ध्यान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
योग साधकों ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के आयोजक संतोष कुमार पाल ने बताया कि गांव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास, ध्यान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी.
इस मौके पर योग साधक त्रिपुरारी प्रसाद पाल, हीरालाल, लालाबाबू, अनुराग, सरोज कुमार, विपुल, उदय प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति, रणधीर कुमार, शुभम, राकेश तिवारी, अवध बिहारी पाल, सुरेश तिवारी, अमरेन्द्र सिंह, प्रमोद प्रजापति, संजय कुमार तिवारी, उमेश तिवारी, लव कुमार, राजेश कुमार, अंकित कुमार, सुभाष कुमार, पियुष कुमार, संजय कुमार त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
Also Read: “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो”, विश्व माहवारी दिवस पर घेउरा में निकली जागरूकता रैली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










