WATCH VIDEO : औरंगाबाद में सुबह-सुबह ऑटो को रौंदते हुए खेत में घुसा पिकअप,एक की मौत, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य पथ पर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो को कुचल दिया. इस हादसे में एक युवक की जान चली गई और कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया.

विज्ञापन

WATCH VIDEO : रविवार की सुबह औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य पथ एनएच 139 पर भैरोपुर-चतरा मोड़ के बीच सवारियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप सड़क किनारे खेत में जा घुसा. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार मच गई .

विज्ञापन

हादसे में फेसर थाना क्षेत्र के बाकन गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र दीपू कुमार उर्फ दीपक कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं ऑटो पर सवार कई अन्य यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे.

स्टेशन से कुटुंबा की ओर जा रहा था ऑटो

जानकारी के अनुसार, एक ऑटो अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से कुटुंबा प्रखंड के घेऊरा गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भैरोपुर और चतरा मोड़ के बीच तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया.

वैशाली हादसे पर भड़के पप्पू यादव: बोले- बिहार में पुल नहीं गिरेगा तो और क्या गिरेगा?, निर्माण कंपनी और दोषियों के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

अनियंत्रित पिकअप ने सामने जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे खेत में जा घुसा. हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए.

गंभीर घायलों को किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़  क्षतिग्रस्त ऑटो | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ क्षतिग्रस्त ऑटो

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो लोगों का इलाज वाराणसी में चल रहा है. अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज कराया गया.

शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद दीपू के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद जाम हटाया गया.

पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक दीपू ही ऑटो चला रहा था, हालांकि इसकी जांच की जा रही है.

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ फरार चालक के संबंध में भी जानकारी जुटायी जा रही है.

बाढ़ के पानी में घिरी जिंदगी, खाने के लिए भी जद्दोजहद...बेगूसराय में पीड़ितों ने बताई अपनी आपबीती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन