एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकासी करने वाले गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 6:16 PM

विज्ञापन

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लायी

विज्ञापन

दाउदनगर. एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये की निकासी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के पादुमचक (महाराजगंज) निवासी प्रमोद कुमार साव और उतरावन निवासी शनि कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के 86 एटीएम कार्ड, 25 हजार 500 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भखरुआं मोड़ के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के पास कुछ लोगों ने एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये निकालने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ रखा है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लायी. तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों और बाइक की डिक्की से 86 एटीएम कार्ड बरामद किये गये, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में दाउदनगर थाना कांड संख्या 100/26 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शनि कुमार पूर्व में आरा (भोजपुर) नगर थाना कांड संख्या 107/19 में जेल जा चुका है. साथ ही उसकी संलिप्तता दाउदनगर थाना कांड संख्या 402/25 और 485/25 में भी रही है. वहीं, प्रमोद कुमार साव गया जिले के विष्णुपद थाना कांड संख्या 221/23 में जेल जा चुका है तथा उसकी संलिप्तता भी दाउदनगर थाना कांड संख्या 402/25 और 485/25 में पायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह लोगों को बहला-फुसलाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था और बदले में पुराना एटीएम देकर उनके खाते से रुपये की निकासी कर लेता था. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, सिपाही संजय कुमार खरवाल और सिपाही निक्की कुमारी शामिल थे. प्रेसवार्ता में सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन