औरंगाबाद में नाला पार करने के दौरान डूबे किशोर का चार घंटे बाद मिला शव

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस

Aurangabad News : औरंगाबाद के बहादुरपुर में नाला पार करते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर शाहिद हुसैन का शव 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है. गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार दोपहर नाला पार करने के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर शाहिद हुसैन का शव करीब चार घंटे बाद बरामद कर लिया गया. निर्माणाधीन पुल के पास पानी में फंसा हुआ उसका शव मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाला पार करने के दौरान गहरे पानी में चला गया किशोर

मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी सफीक अंसारी के पुत्र शाहिद हुसैन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शाहिद नाला पार कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

ग्रामीणों ने चार घंटे तक चलाया खोज अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल नाले में किशोर की तलाश शुरू कर दी. करीब चार घंटे तक चले खोज अभियान के बाद निर्माणाधीन पुल के पास पानी में फंसा शाहिद का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

Also Read : जन्माष्टमी को लेकर गढ़पुरा में बढ़ा धार्मिक उत्साह, सजने लगीं ठाकुरबाड़ियां और मंदिर

ग्रामीणों और गोताखोर की मदद से हुई तलाश

अंचलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की गई. ग्रामीणों और गोताखोर की मदद से किशोर के शव की तलाश कराई गई. शव बरामद होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

पिता बाहर रहकर करते हैं काम

बताया जाता है कि शाहिद दो भाइयों और एक बहन में से एक था. उसके पिता सफीक अंसारी बाहर रहकर काम करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने पर बौर मुखिया विनय उर्फ मिट्ठू, जदयू नेता विजय विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार, कमल सिंह और मधुकर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे. सभी ने घटना की जानकारी लेते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : बेगूसराय के शाम्हो में बाढ़ से राहत-बचाव की तैयारी तेज, 6 प्रखंडों के 71 स्कूल दूसरे विद्यालयों से टैग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन