औरंगाबाद के सम्राट अशोक भवन पहुंचे प्रशांत किशोर, भाषण के दौरान बिजली गुल, बिना संबोधित किए लौटे

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच पर बैठे प्रशांत किशोर व अन्य पार्टी नेता | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : प्रशांत किशोर ने औरंगाबाद में कहा कि बिहार में व्यवस्था सुधारने के लिए जाति-धर्म की राजनीति छोड़नी होगी. जनसुराज का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं है.

विज्ञापन

Aurangabad News : जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे. शहर के सम्राट अशोक भवन में जन सुराज पार्टी की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की. समारोह के दौरान कई लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार की व्यवस्था बदलने के लिए सोच बदलने की जरूरत

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने बिहार की वर्तमान व्यवस्था और राजनीतिक संस्कृति पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि केवल वोट देने से बदलाव नहीं आएगा. बिहार में भ्रष्टाचार खत्म करने और व्यवस्था बदलने के लिए जनता को भी अपनी सोच बदलनी होगी.

उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और रोजगार आज भी बड़ी चुनौती है. कई परिवार अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं. जाति के आधार पर वोट देने से आम लोगों का नहीं, बल्कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं और उनके परिवारों का भला हुआ है. आज नेता अपनी और अपने बच्चों की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से रोजगार और विकास का हिसाब मांगने की अपील की.

गठबंधन को जन सुराज के मूल सिद्धांत के खिलाफ बताया

भविष्य में गठबंधन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज पहले दिन से स्पष्ट करता रहा है कि वह विधायक और सांसद बनने या सरकार और विपक्ष का हिस्सा बनने नहीं आया है. लक्ष्य बिहार में बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन है. जब तक बिहार का समाज नहीं बदलेगा और लोग नई व्यवस्था के लिए वोट नहीं देंगे, तब तक सुधार संभव नहीं है. इसलिए किसी भी तरह के गठबंधन की बात करना जनसुराज की भावना और मूल सिद्धांत के खिलाफ है.

आरक्षण के मुद्दे पर चिराग और मांझी को दी सलाह

आरक्षण की समीक्षा को लेकर चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयानों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों को इस्तीफा देकर विपक्ष में रहकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए. वहीं, दिल्ली में एक मंत्री के साथ महिला द्वारा कथित पिटाई की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद आम लोगों को भी आत्ममंथन करना चाहिए कि उन्होंने किन लोगों को वोट दिया है.

भाषण के दौरान बिजली कटने के बाद छाया अंधेरा | Prabhat Khabar Network
भाषण के दौरान बिजली कटने के बाद छाया अंधेरा | Prabhat Khabar Network

व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रहा जनसुराज

जनसुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि जनसुराज की लड़ाई व्यवस्था बदलने की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जाति और धर्म से इतर राजनीति का संदेश दिया है. कार्यक्रम का संचालन अर्चना चंद्र यादव ने किया.

Also Read : जन्माष्टमी को लेकर गढ़पुरा में बढ़ा धार्मिक उत्साह, सजने लगीं ठाकुरबाड़ियां और मंदिर

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रहे मौजूद

मौके पर प्रदेश स्तर से जेपी सिंह, सरवर अली, ललन यादव, एनपी मंडल, मगध प्रभारी नंदकिशोर यादव, विकास सिंह, रंजन यादव, मो. फरहान, शगुफ्ता यासमीन, आरिफ रजा, डॉ. उमेश कुमार सिंह, प्रधान महासचिव सुभाष कुशवाहा, अजय कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.

भाषण के बीच बिजली गुल, अंधेरे में डूब गया हॉल

नागरिक अभिनंदन के लिए सम्राट अशोक भवन को सजाया गया था. मंच पर प्रशांत किशोर मौजूद थे और कार्यकर्ताओं में उत्साह था. सम्मान समारोह और नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद वक्ताओं का संबोधन शुरू हुआ. कई वक्ताओं के बाद माइक राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह के हाथों से होते हुए प्रशांत किशोर तक पहुंचा. प्रशांत किशोर ने बोलना शुरू ही किया था कि अचानक सम्राट अशोक भवन की बिजली गुल हो गई. मंच और पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया.

Also Read : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

मोबाइल की रोशनी से मंच को रोशन करने की कोशिश

माइक थामे प्रशांत किशोर मंच पर खड़े रहे. कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन निकाले और उनकी रोशनी से मंच को रोशन करने की कोशिश की. लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही देर में बिजली लौट आएगी और कार्यक्रम फिर शुरू हो जाएगा. लेकिन इंतजार बढ़ता गया. करीब दस मिनट से अधिक समय गुजरने के बाद भी बिजली नहीं आई.

मंच से नीचे उतरे प्रशांत किशोर, कार्यक्रम थमा

बिजली नहीं आने के बाद आखिरकार प्रशांत किशोर मंच से नीचे उतरे और हॉल से बाहर निकल गए. इसके साथ ही कार्यक्रम भी लगभग थम गया.

Also Read : जन्माष्टमी को लेकर गढ़पुरा में बढ़ा धार्मिक उत्साह, सजने लगीं ठाकुरबाड़ियां और मंदिर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन