औरंगाबाद में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद के गोह में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : गोह थाना क्षेत्र के कोसडीहरा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम करीब सात बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन युवक बाइक से गोह की ओर आ रहे थे

मृतक की पहचान गोह मुख्यालय के न्यू एरिया निवासी पप्पू चंद्रवंशी के 20 वर्षीय पुत्र प्रिय राज कुमार के रूप में हुई है. हादसे के समय बाइक प्रिय राज कुमार ही चला रहा था. घायलों में मुकेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और जयमंगल कुमार के 16 वर्षीय पुत्र देवा कुमार शामिल हैं.

बताया जाता है कि तीनों युवक गयाजी की ओर से बाइक से गोह की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान बाइक कोसडीहरा मोड़ के पास पहुंची. तभी ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को कोसडीहरा गांव की ओर मोड़ दिया. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

Also Read : पीयूष हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले एनडीए के नेता, एसआईटी जांच पर टिकी निगाहें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. गंभीर हालत को देखते हुए अभिषेक कुमार और देवा कुमार को बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया.

Also Read : नवादा में इश्तेहार वारंटी विजय राम गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के मामले में था फरार

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया है. पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है.

Also Read : नवादा डीएम ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में प्रयोगशालाएं तैयार करने का निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन