Daudnagar News: कालबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित मामलों के जल्द निपटारे की उठाई आवाज

Author Om Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में नाजीर को ज्ञापन सौंपते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. फाइलों के जमा न होने से पात्र शिक्षक वर्षों से अपने अधिकार से वंचित हैं. शिक्षकों ने जल्द कार्रवाई की अपील की है.

विज्ञापन

Daudnagar News: कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने दाउदनगर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा. बीडीओ की अनुपस्थिति में शिक्षकों ने यह ज्ञापन प्रखंड कार्यालय के नाजीर को सौंपा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

फाइलों के जमा न होने से वंचित हैं पात्र शिक्षक

शिक्षकों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों से अब तक कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित फाइलें प्रखंड कार्यालय में जमा नहीं कराई गई हैं. इसके कारण वर्षों से पात्र शिक्षक अपने वैधानिक अधिकार से वंचित चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रोन्नति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी से शिक्षकों के बीच गहरी निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है.

पंचायतों से लंबित फाइलें शीघ्र मंगाने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बीडीओ से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किया जाए. सभी पंचायतों से लंबित फाइलें शीघ्र मंगाई जाएं तथा पात्र शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए. शिक्षकों ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ेगा.

पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की अपील

शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि प्रोन्नति संबंधी मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में शिक्षकों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े. ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक बसंत कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, वीपीन कुमार सिंह, संतोष कुमार, लवकिशोर प्रसाद, निलेश कुमार, इंद्रजीत कुमार तथा सुभाष प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन