औरंगाबाद में स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मृतका की फाइल फोटो
Aurangabad News : ओबरा में खरांटी पुल के पास सड़क हादसे में शिक्षिका संध्या यादव की दर्दनाक मौत. अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी.
Aurangabad News : ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी पुल के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय भुआपुर की विज्ञान शिक्षिका संध्या यादव (26) की मौत हो गई. वह विद्यालय में ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से ओबरा स्थित अपने किराए के मकान लौट रही थीं. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
आपके शहर में
अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से हुईं घायल
मिली जानकारी के अनुसार, संध्या यादव उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद निवासी सुबेदार यादव की पुत्री थीं. वह ओबरा में ओमप्रकाश प्रसाद के मकान में किराए पर रहकर शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. वह अविवाहित थीं. प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह विद्यालय से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से ओबरा स्थित अपने किराए के मकान लौट रही थीं. इसी दौरान खरांटी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में संध्या यादव को ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शशिकांत कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार और अवर निरीक्षक दीपक कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया. पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.

शिक्षकों और समाजसेवियों ने जताया शोक
शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही बारुण और ओबरा प्रखंड के कई शिक्षक अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया. अस्पताल प्रबंधक विकास शंकर, सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल, आनंद विश्वकर्मा, मुकेश कुमार सहित कई समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया.
Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए