बेटे ने पिता पर मां की हत्या का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सूर्यमनिया देवी का शव गांव के ही आहर से 23 अगस्त को बरामद किया गया था

विज्ञापन

बारुण. महथा गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या का आरोप पिता पर लगाते हुए बारुण थानै में प्राथमिकी दर्ज करायभ् है. थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि थाना क्षेत्र के महथा गांव का निवासी महावीर चौहान की 62 वर्षीय पत्नी सूर्यमनिया देवी का शव गांव के ही आहर से 23 अगस्त को बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम कर शव को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया था. मृतका के पुत्र सुनील चौहान ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह अपने माता- पिता से अलग रहता है. माता और पिता एक साथ रहते थे. उसने पिता महावीर चौहान पर आरोप लगाया है कि मां सूर्यमनिया देवी की हत्या कर पिता ने शव आहर में फेंक दिया. ग्रामीणों ने जब आहर के समीप शव देखा तो गांव में शोर मचाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पति महावीर चौहान को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन