औरंगाबाद: बिजली बिल से मिलेगी राहत, नगर भवन में छह अगस्त को लगेगा विशेष सोलर मेला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद नगर भवन में 6 अगस्त को विशेष सोलर मेला आयोजित होगा. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी और ऋण की जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद में जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार छह अगस्त को औरंगाबाद नगर भवन में विशेष सोलर मेला आयोजित किया जाएगा. मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना तथा आम लोगों को रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को योजना की पूरी जानकारी देने के साथ ही ऑन स्पॉट आवेदन और बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी.

विज्ञापन

योजना की मिलेगी पूरी जानकारी

औरंगाबाद एवं दाउदनगर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफ टॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी. इसके अलावा योजना से जुड़ी सभी जिज्ञासाओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा.

सफल लाभार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपने घरों या प्रतिष्ठानों की छत पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत हासिल की है, उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा. ऐसे लाभार्थी अन्य लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित हों.

मौके पर आवेदन और ऋण सुविधा

सोलर मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए मौके पर ही आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही बैंक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र आवेदकों को सोलर संयंत्र लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे. इससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

उपभोक्ताओं से मेले में पहुंचने अपील

विद्युत विभाग ने जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं, गृहस्वामियों, व्यवसायियों और संस्थानों से अपील की है कि वे इस विशेष सोलर मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. योजना की जानकारी प्राप्त कर सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर बिजली बिल में स्थायी राहत हासिल करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन