पीएनबी में उचक्कों ने उपभोक्ता के रुपये उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

गेट पर जैसे ही पहुंचा उचक्कों ने थैला में ब्लेड मार रुपये उड़ा लिये

विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा की पीएनबी शाखा में बुधवार को उचक्कों ने एक उपभोक्ता से 50 हजार रुपये उड़ाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यक्ति भगवान रवानी हसपुरा थाना क्षेत्र के किसुनपुर गांव का रहने वाला है. बताया कि घर में शादी है. बाजार से खरीदारी के लिए पैसा निकालने पहुंचा था. भगवान रवानी को पैसा निकालने के लिए बैंक में भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा. पैसा निकाल कर थैला में गिनती कर रख लिया. बाहर निकलने के लिए गेट पर जैसे ही पहुंचा उचक्कों ने थैला में ब्लेड मार रुपये उड़ा लिये. बैंक से बाहर निकला तो थैले पर नजर पड़ते ही उसके होश उड़ गये. तुरंत इसकी शिकायत बैंक अधिकारी से की. सीसीटीवी खंगाला गया तो फुटेज में उचक्के की करतूत नजर आयी. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन