धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल ने सूर्य मंदिर में की पूजा

Updated:
विज्ञापन

सूर्य मंदिर न्याय समिति के सचिव विश्वजीत राय, सदस्य योगेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र व देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया

विज्ञापन

देव. धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल सूर्य नगरी देव पहुंचे एवं मंदिर में पूजा अर्चना की. पुजारी राजेश पाठक ने विधि विधान से पूजा कराया. सूर्य मंदिर न्याय समिति के सचिव विश्वजीत राय, सदस्य योगेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र व देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. न्यास समिति के सदस्यों ने देव के पाताल गंगा में बनने वाली मेडिकल कॉलेज पर चर्चा की. वहीं, स्थानीय लोगों से मुलाकात की. सायन कुणाल ने पूजा के दौरान मंदिर की ख्याति की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक पहल हो रही है. यह सूर्य मंदिर पौराणिक है. देव के पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज निर्माण की विशेष जानकारी नहीं है, पर वहां जाकर अध्यक्ष से बात की जायेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि देव के पातालगंगा में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा. न्यास बोर्ड के तहत किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं होगा. देव के विकास के लिए हर संभव प्रयास व पहल करेंगे. इस दौरान नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन