औरंगाबाद: मदनपुर में निजी स्कूलों की बैठक में फैसला, राजीव सिंह बने अध्यक्ष; नई कार्यकारिणी का गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के सदस्य | Prabhat Khabar Network

मदनपुर में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें राजीव कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के उमंगेश्वरी नगर स्थित नालंदा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निजी विद्यालयों के संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत बनाने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, निशांत कुमार सिंह बने सचिव

नयी कार्यकारिणी में राजीव कुमार सिंह को अध्यक्ष, निशांत कुमार सिंह को सचिव और अमरेंद्र कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं रवि कुमार को उपाध्यक्ष, मो. फिरदौस आलम को उपसचिव, आलोक कुमार सिंह एवं हरिद्वार सिंह को संरक्षक तथा राजेन्द्र यादव को उपसंयोजक की जिम्मेदारी दी गयी.

निजी स्कूलों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहेगा संगठन

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभायेगा. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में आपसी समन्वय बढ़ाने और विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर भी जोर दिया गया.

15 सदस्यीय टीम भी गठित

संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया. बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करने का संकल्प लिया गया.

बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक रामनाथ पाठक ने की, जबकि संचालन धनंजय पाठक ने किया. मौके पर अनुज कुमार सिंह, ललन कुमार, दीपक प्रियदर्शी, संत राज सिंह, अमित कुमार मिश्रा, रोशन कुमार, अतुल कुमार, आई. हरि कृष्ण, आनंद कुमार, रंजन कुमार, प्रेम प्रकाश, धीरज कुमार सिंह, रोहित ठाकुर सहित कई निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक में मौजूद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बैठक में मौजूद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के सदस्य | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन