देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज . मालिक सहित तीन धराये, पुलिस शिकंजे से आरोपित फरार
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज
.
मालिक सहित तीन धराये, पुलिस शिकंजे से आरोपित फरारऔरंगाबाद नगर.
जम्होर थाना क्षेत्र के चितरगोपी के समीप एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस क्रम में दो युवतियों के साथ दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वैसे होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार तीन आरोपितों में दाउदनगर का नीरज कुमार सदर अस्पताल में पुलिस शिकंजे से फरार हो गया है. जानकारी मिली कि पुलिस उसे मेडिकल जांच करने के लिए ले गयी थी. आरोपित के फरार होने के बाद अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गये. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी हुई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. इधर, जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर उस होटल में छापेमारी की गयी थी. अलग-अलग कमरे से दो युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया. इस मामले में होटल संचालक देव निवासी जयपाल यादव की संलिप्तता होने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी जा रही थी. इसी दौरान नीरज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया़ गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन