औरंगाबाद : रफीगंज में नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे मजदूर, मौत के बाद कोर बंधाने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

धावा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण और जांच करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धावा नदी के तेज बहाव में बहने से रफीगंज प्रखंड के एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीण मुआवजे और नदी तटबंध निर्माण की मांग कर रहे हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के गुलाब बिगहा एवं मोहनपुर गांव के बीच धावा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय जुगेश रिकियासान, पिता स्व. रामदेव रिकियासान के रूप में की गई है.

विज्ञापन

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रमेश चौहान ने बताया कि जुगेश शुक्रवार सुबह घर से करीब 8 बजे मजदूरी करने के लिए गुलाब बिगहा निकले थे. शुक्रवार संध्या में नदी पार करने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए.

मुआवजा राशि की मांग

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि राजेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य हस्सान सिद्दीकी, जिला बीस सूत्री सदस्य अतिक ख्वाजा रज्जा और बबलू सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजा राशि की मांग की है.

फोटो | Prabhat Khabar Network
धावा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण

नदी तटबंध की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी के तेज बहाव के कारण प्रतिवर्ष गांव में पानी घुस जाता है तथा मिट्टी का कटाव होता है. ग्रामीणों ने इस समस्या पर जनप्रतिनिधियों से नदी की कोर बंधवाने और उचित समाधान करने की मांग की है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक जुगेश की पत्नी सोनी देवी और पुत्र सोनू, रौशन व चिंटू का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है. पूरा परिवार इस आकस्मिक घटना से गहरे सदमे में है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई आकाश कुमार और एसआई सुधांशु कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन