शराब धंधेबाजों का पिछा कर रही उत्पाद पुलिस की गाड़ी नहर में गिरी, जवान हुए चोटिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 10:33 PM
दो धंधेबाजों की बाइक भी गिरी नहर में, पकड़े गये दो धंधेबाज, शराब भी जब्त
देव. बाइक से शराब लेकर जा रहे धंधेबाजों का पीछा कर रही उत्पाद पुलिस की स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी. इस घटना में वाहन में सवार कुछ जवानों को चोटें आयी है. पता चला कि धंधेबाजों की बाइक भी नहर में गिर गयी. वैसे मौके से 35 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है. केताकी नहर के रास्ते उत्पाद की टीम वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मुड़ाकर तेजी से भागने लगा. इसके बाद उत्पाद की टीम ने वाहन से पीछा किया. गुजराया गांव के समीप बाइक नहर में गिर गयी. ठीक पीछे रही उत्पाद की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर नहर में चली गयी. इसके बाद भी पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. वैसे तेतरिया देव के कन्हैया कुमार और पासी टोला भंडारी के रवि कुमार चौधरी को पकड़े जाने की जानकारी मिली है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक अनिल आजाद के निर्देश पर एसआइ चंदन कुमार और सुधीर कुमार की देखरेख में जांच अभियान चलायी जा रही थी. उत्पाद अधीक्षक की माने तो धंधेबाजों को पीछा करने के दौरान उत्पाद की गाड़ी नहर में गिर गयी. उस पर सवार पुलिस बलों को मामूली चोटें आयी है. एसआइ मिथिलेश कुमार, रहमत जमा खान, निरंजन भारती आदि पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हाइड्रा से वाहन को बाहर निकलवाया. इधर, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उत्पाद पुलिस और धंधेबाजों के बीच रफ्तार का खेल काफी समय तक चला. ज्ञात हो कि पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद शराब का धंधा नहीं रुक रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










