318 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप जब्त, चालक फरार

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 12 Feb 2026 4:00 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू एरिया स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास एक पिकअप वाहन से 318 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रफीगंज रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू एरिया स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास एक पिकअप वाहन से 318 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवगंज की ओर से शराब लेकर एक पिकअप रफीगंज आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. बुधवार की रात करीब 10:30 बजे संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा. पुलिस बल ने पीछा किया. इसके बाद चालक ट्रांसफॉर्मर के समीप वाहन खड़ा कर फरार हो गया.पुलिस की ओर से वाहन की तलाशी लेने पर झारखंड निर्मित बीयर 179 लीटर, 750 एमएल की 18 बोतल (13.5 लीटर), 375 एमएल की 48 बोतल (18 लीटर), 375 एमएल की 190 बोतल (71.25 लीटर) और 750 एमएल की 47 बोतल (35.25 लीटर) शराब बरामद हुई. कुल मिलाकर 318 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी.पुलिस ने पिकअप वाहन और शराब को जब्त कर थाना लाया. अनुसंधानकर्ता ध्रुव कुमार ने बताया कि बिहार में शराब का संग्रहण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है. वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन